PM Suraksha Bima Yojana Apply | प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना ऑनलाइन आवेदन | PMSBY Application Form Download: दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानने वाले हैं की प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना क्या है? इसके क्या क्या लाभ हैं? और इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं? अगर आप भारत के किसी भी राज्य से हैं तो आप इस योजना का फायदा उठा सकते हैं. इसके बारे में पूरी जानकारी आगे इस पोस्ट में आपको मिलने वाली है. इसलिए इस पोस्ट को अंत तक अच्छे से जरुर पढ़ें.
दोस्तों हमारे देश में बहुत सारे ऐसे परिवार भी हैं, जिनके घर में एक मात्र कमाने वाला घर का मुख्या ही होता है. ऐसे में अगर परिवार के उस मुख्या की किसी कारणवश दुर्घटना हो जाती है तो ऐसे में परिवार बेसहारा हो जाता है. यदि वे परिवार गरीब हो तो ऐसे में उन्हें बहुत परेशानी उठाना परता है. इसी को ध्यान में रखते हुए 2015 में वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा 2015 में प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना का ऐलान किया गया था. जिसके बाद माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वरा 8 मई 2015 को औपचारिक रूप से इस योजना की शुरुआत की गयी.
आज के इस लेख में हम आपको इस पीएम सुरक्षा बिमा योजना के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं. देश के कोई भी नागरिक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आप किसी भी राज्य से कोई फर्क नही पड़ता है, आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हो. हम आपको निचे बताने वाले हैं की इस योजना के लिए आप आवेदन कैसे कर सकते हैं. तो निचे ध्यानपूर्वक पढ़िए.
PM Suraksha Bima Yojana 2022
पीएम सुरक्षा बिमा योजना के अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति दुर्घटना बिमा कराता है और उसकि मृत्यु हो जाती है तो उस व्यक्ति ने जितनी रकम का बिमा कराया होता है वह राशि उसके परिवार या नॉमिनी को रकम कवर के रूप में दी जाती है. इस योजना के अंतर्गत यदि किसी व्यक्ति की किसी दुर्घटना या फिर हादसे में मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में उसके परिवार या फिर नॉमिनी को 2 लाख तक रुपये का बिमा प्रदान किया जाता है. इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति किसी दुर्घटना या हादसे में अपाहिज हो जाता है तो ऐसे में उसे एक लाख रुपये तक का बिमा प्रदान किया जायेगा.
यह योजना गरीब परिवारों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है. ऐसे लोग जिनके घर में एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति हो और वो किसी दुर्घातना या फिर हादसे का शिकार हो जाता है तो ऐसे में यह बिमा उसके परिवार के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. सुरक्षा बिमा योजना के लिए सरकार गरीब परिवार को देखते हुए लोगों को सिर्फ 12 रुपये सालाना में उन्हें पीएम सुरक्षा बिमा योजना देने का ऐलान किया है. जो इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 12 रुपये सालाना देना होगा.
प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना का उद्देश्य:
हमारे देश में बहुत सारे गरीब लोग ऐसे भी हैं जो अपनी गरीबी के कारण अपना बिमा नही करा पाते हैं. ऐसे अप्रिवारों की हमारे देश में कमी नही हैं जो रोजाना काम करके अपने परिवार का गुजारा कर पाते हैं तो ऐसे लोगों के लिए बिमा कराने के पास पैसे नही होते हैं. ऐसे में यदि परिवार के मुख्या का किसी कारणवश दुर्घटना हो जाये तो उनका परिवार आर्थिक संकट से जूझने लगता है.
ऐसे में पीएम सुरक्षा बिमा योजना का उद्देश्य बहुत कम रुपये में देश के ऐसे ही गरीब परिवारों की दुर्घटना बिमा कराना है. यदि कोई इस योजना के अंतर्गत अपना बिमा करवाता है तो उन्हें सालाना 12 रुपये देने होंगे. यदि कभी परिवार के मुख्या का दुर्घटना होती है और उनकी मृत्यु हो जाती है तो इस दुर्घटना बिमा के अंतर्गत उनके परिवार को या नॉमिनी को 2 लाख रुपये तक की राशी प्रदान की जाती है. यदि दुर्घटना में वे अपाहिज हो जाते हैं तो उन्हें 1 लाख तक की राशि दी जाती है.
इस तरह से सरकार गरीब परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करेगा. ताकि परिवार के मुख्या की मृत्यु हो जाने पर या अपाहित हो जाने पर उनके परिवार को आर्थिक संकट का सामना नही करना परे. इस योजना का लाभ देश के हर एक नागरिक उठा सकते हैं. इस योजना के लिए आवेदन करने का बहुत ही सिंपल प्रोसेस है. आगे हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
पीएम सुरक्षा बिमा योजना
योजना का नाम | प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना |
शुरू किया गया | माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा |
लाभार्थी | देश के लोग |
आवेदन प्रक्रिया | बैंक ब्रांच में जाकर |
उद्देश्य | दुर्घटना बिमा प्रदान करना |
योजना के लिए फीस | 12 रुपये सालाना |
Pradhanmantri Suraksha Bima Yojana का लाभ:
ऊपर पढने के बाद आपको इस योजना के लाभ के बारे में थोडा बहुत पता चल ही गया होगा. अब हम निचे आपको इस योजना के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. चलिए इसके बारे में जानते हैं:
- वैसे तो यह योजना देश के सभी नागरिक के लिए है. लेकिन यह योजना खासतौर पर देश के पिछड़े और गरीब लोगों को काफी ज्यादा लाभ पहुँचाने वाला है.
- साधारण तौर पर यदि हम किसी बैंक में अपना बिमा कराते हैं तो हमें महीने के हिसाब से मोटी रकम जमा करना होता है लेकिन इस योजना के तहत सिर्फ 12 रुपये सालाना के दर से जीवनबीमा प्राप्त कर सकते हैं.
- इस योजना के तहत यदि व्यक्ति की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी.
- यदि दुर्घटना में व्यक्ति अपाहिज हो जाता है तो उन्हें 1 लाख रुपये सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है.
- यह योजना खासकर देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है.
- इस योजना से गरीब परिवार के एकमात्र कमाने वाला मुख्या के गुजर जाने पर परिवार को आर्थिक संकट से बचाता है.
PM Suraksha Bima Yojana के लिए पात्रता एवं जरुरी दस्तावेज:
यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित किये गये हैं. इसके बारे में हम निचे आपको बता रहे हैं और साथ ही निचे हम आपको ये भी बताने वाले हैं की इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु कौन कौन सी दस्तावेज लगेंगे. निचे ध्यान से पढ़िए:
- आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए.
- आवेदक की आयु 18 साल से 70 साल के बिच का होना चाहिए.
- पीएम सुरक्षा बिमा के अंतर्गत आवेदक के पास एक बचत खाता होना चाहिए.
- इस योजना के तहत पुरे साल की रकम 12 रुपये हर साल 31 मई को काटी जाएगी.
- इस योजना के अंतर्गात हर साल आपके खाते से 12 रुपये की राशि अपने आप काट ली जाएगी. इसलिए आवेदक को policy premium के auto debit के लिए सहमतिपत्र पर हस्ताक्षर करना होगा.
- इस योजना के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होने चाहिए.
- आवेदक का कोई पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि.)
- बैंक खाता पासबुक
- आयु प्रमाणपत्र
- आय प्रमाणपत्र
- आवेदक की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ऊपर बताई जानकारी को पढ़ लेना होगा. उसके बाद हम आपको निचे इस योजना के लिए आवेदन करने का प्रोसीजर बताने वाले हैं. निचे दिए गये प्रोसीजर से आप किसी भी बैंक में प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना के लिए आवेदन कर सकते हो.
- पीएम सुरक्षा योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको फॉर्म डाउनलोड करना होगा. इसके लिए आपको जन सुरक्षा की अधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा. इसके लिए आप इस लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट जा सकते हो. https://www.jansuraksha.gov.in/
- यहाँ होमपेज में आपको Forms का आप्शन दिखाई देगा, आपको इसी आप्शन पर क्लिक करना होगा.

- जैसे ही आप Forms वाले आप्शन पर क्लिक करेंगे उसके बाद आपके सामने एक नया पेज आ जायेगा. यहाँ आपको “Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana” के बैनर पर क्लिक करना होगा.

- उसके बाद अगले पेज में आपको “APPLICATION-FORMS” वाले आप्शन पर क्लिक करना होगा. उसके बाद आप अपने भाषा के अनुसार किसी भी भाषा में फॉर्म डाउनलोड कर पाएंगे. जैसे हमने “English” पर क्लिक किया.

- अब इस फॉर्म का print out निकाल लीजिये फिर आपको इस फॉर्म में अपनी जानकारी सही सही भर देना होगा. जैसे यहाँ आपको अपना खाता संख्या, नाम, मोबाइल नंबर, पता, आधार नंबर, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, खाता धारक का हस्ताक्षर आदि जानकारी भरना होगा.

- सभी जानकारी भरने के बाद आपको इसके साथ सभी दस्तावेजों को attach कर देना होगा
- फिर अपने बैंक ब्रांच में जमा कर देना होगा.
उसके बाद बैंक ब्रांच के द्वारा इस योजना के लिए आवेदन कर दिया जायेगा. फिर आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे. इस तरह से आप किसी भी बैंक में प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना के लिए आवेदन कर सकते हो. अगर आपको कहीं भी समझने में दिक्कत हो तो हमें comment करके बताये. चलिए अब हम आपको इससे सम्बन्धित कुछ सवाल और जवाब जानते हैं.
Statewise Toll Free Numbers
S.No. | State Name | Name Of SLBC Convenor Bank | Toll Free Number | |
1 | Andhra Pradesh | Andhra Bank | 1800-425-8525 | |
2 | Andman & Nicobar Island | State Bank of India | 1800-345-4545 | |
3 | Arunachal Pradesh | State Bank of India | 1800-345-3616 | |
4 | Assam | State Bank of India | 1800-345-3756 | |
5 | Bihar | State Bank of India | 1800-345-6195 | |
6 | Chandigarh | Punjab National Bank | 1800-180-1111 | |
7 | Chhattisgarh | State Bank of India | 1800-233-4358 | |
8 | Dadra & Nagar Haveli | Dena Bank | 1800-225-885 | |
9 | Daman & Diu | Dena Bank | 1800-225-885 | |
10 | Delhi | Oriental Bank of Commerce | 1800-1800-124 | |
11 | Goa | State Bank of India | 1800-2333-202 | |
12 | Gujarat | Dena Bank | 1800-225-885 | |
13 | Haryana | Punjab National Bank | 1800-180-1111 | |
14 | Himanchal Pradesh | UCO Bank | 1800-180-8053 | |
15 | Jharkhand | Bank of India | 1800-345-6576 | |
16 | Karnataka | Syndicate Bank-SLBC | 1800-4259-7777 | |
17 | Kerala | Canara Bank | 1800-425-11222 | |
18 | Lakshadweep | Syndicate Bank | 1800-4259-7777 | |
19 | Madhya Pradesh | Central Bank of India | 1800-233-4035 | |
20 | Maharashtra | Bank of Maharashtra | 1800-102-2636 | |
21 | Manipur | State Bank of India | 1800-345-3858 | |
22 | Meghalya | State Bank of India | 1800 – 345 – 3658 | |
23 | Mizoram | State Bank of India | 1800-345-3660 | |
24 | Nagaland | State Bank of India | 1800-345-3708 | |
25 | Odisha | UCO Bank | 1800-345-6551 | |
26 | Puducherry | Indian Bank | 1800-4250-0000 | |
27 | Punjab | Punjab National Bank | 1800-180-1111 | |
28 | Rajasthan | Bank of Baroda | 1800-180-6546 | |
29 | Sikkim | State Bank of India | 1800-345-3256 | |
30 | Telangana | State Bank of Hyderabad | 1800-425-8933 | |
31 | Tamil Nadu | Indian Overseas Bank | 1800-425-4415 | |
1800-102-4455 | ||||
32 | Uttar Pradesh | Bank of Baroda | ||
1800-223-344 | ||||
33 | Uttrakhand | State Bank of India | 1800-180-4167 | |
34 | West Bengal and Tripura | United Bank of India | 1800-345-3343 | |
Pradhan mantri suraksha bima yojana form download कैसे करें?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना का फॉर्म कहाँ जमा करना है?
फॉर्म भरने के बाद आपको अपने बैंक के ब्रांच में जाकर जमा करना होगा. आपका बैंक खाता जिस भी बैंक में हो अपने नजदीकी ब्रांच में जाकर फॉर्म जमा कर सकते हैं.
पीएम सुरक्षा बिमा योजना का फीस कैसे जमा करना होगा?
जब आप इस योजना के लिए आवेदन करेंगे तो पैसे हर साल आपके बैंक खाते से अपने आप 12 रुपये काट लिए जायेंगे.
Pradhan mantri suraksha bima yojana sbi कैसे आवेदन करें?
इसके लिए भी आपको पोस्ट में ऊपर बताये गये तरीके से फॉर्म को डाउनलोड करना होगा. फिर आपको अपने नजदीकी SBI ब्रांच में जाकर फॉर्म को दस्तावेज के साथ जमा करना होगा.
क्या प्रधान्पंत्री सुरक्षा बिमा के लिए अपने से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?
नही, इसके लिए आपको ब्रांच में जाना होगा.