Kisan Rath App Download |kisan rath app launched by | kisan rath app upsc | kisan rath app launched by which state | kisan rath app kya hai
किसान रथ एप को किसानों की सहायता और सुविधा के लिए कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने लांच किया है। इस एप की मदद से देश के किसानों और व्यापारियों की सहायता की जाएगी। इस एप का इस्तेमाल करके किसान ऑनलाइन अच्छी कीमत में अपने फसलों को बेच सकता है। इसके अलावा इस एप की मदद से आप फसलें खरीद भी सकते हैं। अगर आपको इस एप के बारे में जानकारी नही है तो यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी हो सकती है। इस पोस्ट में हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं। जिससे आप किसान रथ एप में अपना पंजीकरण करके ऑनलाइन सुविधाओं को प्राप्त कर सकते हो।
दोस्तों जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि अभी पूरी दुनियाँ में कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है। जिसके कारण हमारे देश मे कई महीनों से लॉकडाउन चल रहा था।इस लॉकडाउन की वजह से किसान अपनी फसलों को बेच नही पा रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने “Kisan Rath” मोबाइल एप को लांच किया है। इसकी मदद से किसान अपने फसलों को ऑनलाइन बेहतर कीमतों पर बेच सकते हैं। इस एप का उपयोग देश के सभी किसान कर सकते हैं। इसके अलावा इसका उपयोग व्यापारी भी कर सकते हैं, जिससे वे घर बैठे ही किसानों से फसलों की खरीदारी कर सकता है। इससे लॉकडाउन में भी किसान अपने फसलों को बेहतर कीमत में बेच पाएंगे।
इस पोस्ट में हम आपको किसान रथ मोबाइल एप के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। जिन लोगों ने इस एप का उपयोग नही किया है। उनके लिए हम नीचे पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी किसानों को बेहतर कीमत में घर बैठे बेचना चाहते हैं तो आगे इस पोस्ट को ध्यान से पढिये। और यदि आपके मन मे किसी तरह का सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Kisan Rath 2022 Mobile App Download
किसान रथ एक मोबाइल एप है, जिसकी शुरुआत कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा की गई है। इस एप में किसानों और व्यापारियों के लिए कई तरह की सुविधाएं दी गयी है। जैसे किसान इसके माध्यम से घर बैठे अपने फसलों को बेच सकते हैं। बेहतर खेती करने के लिए भी किसानो को टिप्स दिया जाएगा। चूंकि अभी कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है तो ऐसे में किसान रथ एप किसानों के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी साबित हो सकती है। क्योंकि इसका उपयोग आप घर बैठे कर सकते हैं। इस एप की सबसे अच्छी खासियत ये हैं कि यह बिल्कुल फ्री है। कोई भी इस एप का उपयोग फ्री में कर सकता है। इस Kisan Rath Mobile App के माध्यम से किसानो को ट्रक के आने का समय और स्थान के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी जानकारी प्राप्त करने के बाद किसान एक तय समय और स्थान पर जाकर फल, सब्जियों और अनाज को बेच सकेंगे।
Kisan Rath Application Install Details
App Name | Kisan Rath App |
Launched by | Narendra Singh Tomar |
Launched for | Farmer / Trader / Transporter |
Application Download Link | Click here |
किसान रथ मोबाइल एप का उद्देश्य:
ऊपर बताई गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि इस एप को क्यों लांच किया गया है। फिर भी में आप सभी को बता देता हूँ कि अभी कोरोना काल मे किसानों की सहायता के लिए इस एप को लांच किया गया है। जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि पिछले कई महीनों से हमारे देश मे लॉकडाउन चल रहा था और अभी अब धीरे धीरे अनलॉक हो रहा है। अभी भी बहुत से जगहों में लॉकडाउन चल ही रहा है। ऐसे में अभी फसल तैयार हो गया है तो बहुत से किसानों को फसल बेचने में बहुत परेशानी हो रही है। चूंकि अभी ज्यादा बाहर जाना ठीक नही है, इसलिए सरकार ने किसानों की सहायता के लिए इस एप का निर्माण किया। इस एप के माध्यम से किसान घर बैठे ही अपने फसलों को बेच पाएंगे। इस Kisan Rath Mobile App के माध्यम से किसानो को ट्रक के आने का समय और स्थान के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी जानकारी प्राप्त करने के बाद किसान एक तय समय और स्थान पर जाकर फल, सब्जियों और अनाज को बेच सकेंगे। इसके अलावा कृषि से सम्बन्धित बहुत सारी सेवाएँ इस एप में प्रदान किये जायेंगे।
Kisan Rath App Install / Download
आप सभी को बता दें कि इस एप का इस्तेमाल देश के सभी किसान कर सकता है। इस एप को आप बिलकुल मुफ्त में उपयोग कर सकते हो। और जिन लोगों को इस एप का इस्तेमाल करना है, उसे पहले इस एप को इनस्टॉल कर लेना होगा। इसके लिए प्लेस्टोर में जाकर इनस्टॉल कर सकते हैं। उसके बाद इस एप में अपना पंजीकरण करना होगा जबहि इस एप का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। इस एप में माध्यम से किसान या व्यापारी को ट्रक के आने का समय और स्थान के बारे में जानकारी मिल पाएगी। फिर किसान उस समय मे जाकर अपना फसल, फल, सब्जी आदि बेच पाएंगे।
Farmer Rath App Benefits:
- किसान रथ एप का लाभ देश के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा।
- इस एप में किसान फ्री में पंजीकरण करके सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
- इस एप की मदद के फसलों की खरीद और बिक्री दोनों की जा सकती है।
- इस एक प्लेटफार्म में किसान, व्यापारी और ट्रांसपोर्ट तीनों एक साथ जुड़ सकते हैं।
- ट्रांसपोर्ट वाले समान की ढुलाई के लिए इस एप में अपनी गाड़ी को रजिस्टर करवा सकते हैं।
- इस एप में किसानों और व्यापरिकों को परिवहन वाहनों (ट्रक या अन्य सामान ढोने वाले वाहन) की जानकारी मिलेगी।
- किसान इस एप के माध्यम से अपने फसल को अच्छी कीमतों पर बेच पाएंगे।
- व्यापारी अपने आस-पास के बिक्री के लिए फसलों की जानकारी मिल पाएगी। जिससे वे किसान से संपर्क कर फसल खरीद सकते है।
- इस एप में किसानों को अन्य बहुत सी सुविधाएँ प्रदान करेगी।
Kisan Rath App Install on Android Phone
जो लोग किसान रथ एप को अपने मोबाइल में इनस्टॉल करना चाहते हैं वो निचे बताये गये सिंपल स्टेप्स को follow करके इस एप को इनस्टॉल कर पाएंगे. हम आपको स्टेप-वाइज पूरी प्रक्रिया बताने वाले हैं.
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के playstore में जाना होगा. प्लेस्टोर में जाने के बाद “Kisan Rath” लिखकर सर्च करना होगा.
- उसके बाद आपके सामने Kisan Rath एप आ जायेगा. आपको इस एप को अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर लेना होगा.
- एप को इनस्टॉल करने के लिए Install बटन पर क्लिक करना होगा.

Kisan Rath App Registration
किसान रथ एप को इनस्टॉल करने के बाद अब एप में रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद ही किसान रथ एप का उपयोग कर पाएंगे. आपको बता दें की इस एप में Farmer, FPO, Transport, Trader के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हो. में आपको निचे स्टेप-वाइज इसके बारे में बता रहा हूँ.
- इसके लिए सबसे पहले आपको किसान रथ एप को ओपन करना होगा.
- एप ओपन होने के बाद सबसे पहले आपको अपनी भाषा सेलेक्ट करना होगा. यहाँ अपने हिसाब से भाषा सेलेक्ट कर लीजिये.

- अब अगले पेज में आपको sign in करने का आप्शन दिखाई देगा. यहाँ आपको निचे Register बटन पर क्लिक करना होगा.

- अब आपके सामने एक फॉर्म आ जायेगा, यहाँ सबसे पहले आपको category को सलेक्ट करना होगा. जैसे अगर आप एक किसान है तो Farmer को सलेक्ट कर सकते हो.
- उसके बाद आप PM Kisan में रजिस्टर हैं तो Yes सेलेक्ट कीजिये अन्यथा No सेलेक्ट करें.
- फिर आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस आदि जानकारी एंटर करना होगा. फिर OTP वेरीफाई कर लीजिये.
- सभी जानकारी एंटर करने के बाद Register बटन पर क्लिक करना होगा.

- इस प्रकार से आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हो.